उपायुक्त ने स्कूलों में नियमित सुरक्षा निरीक्षण और मासिक सुरक्षा ऑडिट की व्यवस्था प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक स्कूल में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय रखने को कहा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव जीत सिंह ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन बिना स्वयं जोखिम उठाए तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करे। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर के ऊपर कोई भी ड्रोन उड़ता दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। उन्होंने स्कूल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच स्कूल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निवारक एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी नवबहार, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट ढल्ली, जेसीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-3 न्यू शिमला, सेंट एडवर्ड्स स्कूल हिमलैंड, सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर, चैप्सली स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल, डीएवी लक्कड़ बाजार, डीएवी न्यू शिमला, लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी, आइवी इंटरनेशनल स्कूल कमलानगर, सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली, सेंट थॉमस स्कूल आर्ट्रैक शिमला, मोनाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संजौली, शिशु शिक्षा निकेतन टूटू, एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला, क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टूटू, सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर, शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी, दयानंद पब्लिक स्कूल द मॉल, संजय गांधी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू शिमला, सिटी पब्लिक स्कूल कमला नगर, गंगा पब्लिक स्कूल खलीनी, ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज, ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स, माया पब्लिक स्कूल तथा डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टूटू को आमंत्रित किया गया था। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव जीत सिंह, उप निदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।