उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर गांव को विकास की दृष्टि से आगे ले जाना तथा सड़क सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फागू से धरेच संपर्क सड़क की अपग्रेडेशन पर 15 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सतोग पंचायत सभी सुविधाओं से लैस है। कुछ कमियां जरूर रहती है लेकिन उन्हें भी निश्चित समय अवधि के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चियोग धरेच सतोग व सतलाई पंचायत की 6-7 सडके पीएमजीएसवाई के तहत लाई गई है। उन्होंने जुग्गर से कटैया मझार संपर्क सड़क का भी शीघ्र निर्माण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क का एफआरए पूर्ण कर लिया गया है और शीघ्र ही बजट नाबार्ड के तहत स्वीकृत कर निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुग्गर स्कूल के अतिरिक्त 6 कमरों का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतोग पंचायत में पंचायत सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 01 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन तथा स्थानीय पंचायत प्रधान द्वारा रखी गई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।
प्रभारी, ठियोग खंड खेलकूद प्रतियोगिता कौशल्या देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि छात्राओं की इस खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 225 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खो-खो, बैडमिंटन, चेस, कबड्डी, वॉलीबॉल, योग तथा भाषण प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की विजेता टीमों में से चयनित 40 छात्राओं का समूह रामपुर में 25 से 27 सितंबर तक होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भेजी जायेगी।
मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग विजेता व मॉडर्न पब्लिक स्कूल चियोग की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग विजेता व मॉडर्न पब्लिक स्कूल चियोग उपविजेता, खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर विजेता व ठियोग स्कूल उपविजेता, बैडमिंटन प्रतियोगिता में कयारटु स्कूल विजेता व सरोग स्कूल उपविजेता, योग प्रतियोगिता में एचपीएस ठियोग विजेता व चियोग स्कूल उपविजेता, चेस प्रतियोगिता में एमपीएस चियोग विजेता व कयारटु स्कूल उपविजेता तथा भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला सेहमल विजेता व ठियोग स्कूल उपविजेता रही।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुगम संगीत के सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में ठियोग स्कूल विजेता व जुग्गर स्कूल उपविजेता, क्लासिक सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में एमपीएस चियोग विजेता व सेहमल स्कूल उपविजेता, समूहगान में ठियोग स्कूल विजेता व सेहमल स्कूल उपविजेता, वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में एमपीएस चियोग विजेता व जुग्गर स्कूल उपविजेता, डांस प्रतियोगिता में ठियोग स्कूल विजेता व जुग्गर स्कूल उपविजेता रही। मार्च पास्ट एवं ऑल ओवर खेल प्रतियोगिता का बेस्ट खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर को मिला।
इस अवसर पर डीएफओ ठियोग मुनीश रामपाल, बीडीओ मशोबरा अंकित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत सतोग नीरज ठाकुर, उप प्रधान लक्ष्मी सिंह ठाकुर, सतलाई पंचायत प्रधान जय सिंह ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, पूर्व प्रधान चियोग पंचायत दिनेश जाकटा, पूर्व प्रधान कोटी पंचायत बलदेव पूरी, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर मंजुला सकलानी, खेल प्रभारी कौशल्या देवी, सहायक खेल प्रभारी ईश्वर सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, आसपास की पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल एवं युवक मंडल के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण, बच्चों के साथ आए खेल प्रभारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।