शिमला, 01 अक्टूबर (rhnn) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गांव स्थित नगर पंचायत मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 182.87 करोड़ रुपये की लागत वाली 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने चिड़गांव तहसील की ग्राम पंचायत कुलगांव के बडियारा व समीपवर्ती क्षेत्र के लिए 2.76 करोड़ रुपये की लागत से कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने की योजना, ग्राम पंचायत भंाफड के चिल्लाला तथा समीपवर्ती गांवों के लिए 5.20 करोड़ रुपये की लागत से कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन योजना तथा ग्राम पंचायत संधा-भोंडा के संधा-भोंडा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए 3.40 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने तहसील रोहडू की ग्राम पंचायत शेखल के लहासा से शेखल तक बागवानी भूमि के लिए 4.75 करोड़ रुपये की लागत वाली उठाऊ सिंचाई योजना तथा तहसील चिड़गांव की जांगला ग्राम पंचायत में कुलगांव एवं आसपास के क्षेत्र के लिए 8.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 4.49 करोड़ रुपये की लागत से कुलगांव गांव को जोड़ने वाली सड़क, 7.66 करोड़ रुपये की लागत से जलोह से गाड़ सड़क, 7.64 करोड़ रुपये की शील-सौंघी-मंडला सड़क, 10.01 करोड़ रुपये की चेणू से बलासन सड़क, 7.22 करोड़ रुपये की मेलठी गांव संपर्क सड़क तथा 3.30 करोड़ रुपये लागत की टिक्करी गांव संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। इसके अलावा 8.52 करोड़ रुपये की लागत से खशधार से जाखी सड़क का उन्नयन, 4.47 करोड़ रुपये की भमवाड़ी से मंघारा सड़क का उन्नयन, 7.02 करोड़ रुपये की झलवाड़ी से भमवाड़ी सड़क का उन्नयन, 6.47 करोड़ रुपये की धमवाड़ी से गोकस्वाड़ी सड़क का उन्नयन, 3.91 करोड़ रुपये की पणेसरी-दुणना सड़क से संपर्क मार्ग, 3.49 करोड़ रुपये की आंध्रा से बाग्गी सड़क, 6.90 करोड़ रुपये की गोंसारी से गोकस्वाड़ी सड़क, 3.91 करोड़ रुपये की कितरवाड़ी गांव संपर्क सड़क, 10.71 करोड़ रुपये की जिशकून गांव संपर्क सड़क, 6 करोड़ रुपये की जारकोट गांव संपर्क सड़क, 13.55 करोड़ रुपये की नरसरी से डलगांव सड़क तथा 3.96 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलूण के कार्यों का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल रोहडू में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों से युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला की आधारशिला रखी। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखा में 3.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विज्ञान ब्लॉक तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोडरा के 4.93 करोड़ रुपये के भवन की भी आधारशिला रखी। उन्होंने तहसील रोहडू की ग्राम पंचायत कुटाड़ा में 8 लाख रुपये की लागत से बुठारा बाघधार से नर्सरी तक सड़क निर्माण, 15 लाख रुपये की लागत से शलावत से श्री मदनू परशोत्तम दास के घर तक सड़क, 20 लाख रुपये की लागत से कायणी से गेडम सड़क, 50 लाख रुपये की लागत से गोपेश जनार्था से प्रेम प्रकाश जनार्था गांव काशणी सड़क, 30 लाख रुपये की लागत से चिड़गांव से थली चांटी सड़क तथा 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत बनोटी में उर्राेई के लिए सड़क का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की लागत से बडियारा-नंदला एवं मगवांणी संपर्क सड़क, 10 लाख रुपये की पंप हाउस से ब्राल सड़क, 5 लाख रुपये की मचोटी से सरास सड़क के आरआर क्षति मरम्मत कार्य, 5 लाख रुपये की ककोई से शनवाली सड़क के मरम्मत कार्य, 10 लाख रुपये की सराईधार से बसुणी सड़क के मरम्मत कार्य तथा 10 लाख रुपये की कनेवरा खड्ड से नोई संपर्क सड़क की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा 10 लाख रुपये की तोड़सा-शागली से गुमना संपर्क सड़क, 10 लाख रुपये की गुम्मा क्रशर से टिक्करी संपर्क सड़क, 10 लाख रुपये की थलातर संपर्क सड़क, 10 लाख रुपये की एचबी चमराड़ा संपर्क सड़क, 10 लाख रुपये की भमनोली बस स्टैंड से मेलारी सड़क, 20 लाख रुपये की बुठारा नर्सरी से कटमोरी सड़क ग्राम कुठाड़ा पर सोलिंग एवं पुलिया निर्माण, 20 लाख रुपये की चीकू डाबर से गढ़ोली संपर्क सड़क तथा 50-50 लाख रुपये की लागत वाली बुठारा से वघारना सड़क और बुठारा नर्सरी से कटमोरी सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने 5 लाख रुपये से मंछाड़ा एम्बुलेंस सड़क, 20 लाख रुपये की पीएचसी कुठारा से कुली सड़क पर पक्कीकरण, 20 लाख रुपये की जाखड़-बेशलारल-थापलीधार सड़क पर मेटलिंग एवं टारिंग तथा 5 लाख रुपये की पुजारली-सितली-मदिधार सड़क के कार्यों की भी आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये की गांव सुआन संपर्क सड़क, 20 लाख रुपये की बौली से धारकुली सड़क, 20 लाख रुपये की खशकंडी संपर्क सड़क तथा 20 लाख रुपये की ब्रटेली संपर्क सड़क की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त 10 लाख रुपये की डलगांव-माकड़ी-प्रेमनगर सड़क, 20 लाख रुपये की पडानाला बस स्टैंड से डीट शागुल कोठल सड़क, 20 लाख रुपये से संपर्क सड़क स्तोनू ग्राम पंचायत कुटारा तहसील रोहड़ू के मरम्मत कार्य, 25 लाख रुपये की समोली सेक्शन में भूस्खलन से गिरी सामग्री हटाने एवं जेसीबी किराये पर लेने, 10 लाख रुपये की चिड़गांव से थाना चांटी सड़क और 15 लाख रुपये की पडानाला बस स्टैंड से देवता शागुल तक सड़क के कार्यों की भी आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क सुविधा बेहतर होने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी तथा क्षेत्र के समग्र सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं के माध्यम से संबंधित गांवों के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।