प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएम रियल एस्टेट के फाउंडर मोंटी मानटा ने किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की और कहा कि खेल ही नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर NSUI शिमला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष नितिन देशटा, उपाध्यक्ष चंदन महाजन, सूरज जोंगा, विक्रांत कायथ सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ रहे चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।