RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़युवात्मालोकमंच

नशे के खिलाफ मैदान में उतरे युवा, एंटी चिट्टा क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ

रामपुर बुशहर/शिमला, 24 फरवरी 26 (RHNN) : युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से NSUI रामपुर बुशहर द्वारा सोमवार को एंटी चिट्टा क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत चैरिटी टूर्नामेंट से हुई, जिसमें छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल में रक्तदान सोसाइटी रामपुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रोफेसर इलेवन रामपुर महाविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नशा मुक्ति केंद्र डकोलर और रक्तदान सोसाइटी के बीच खेला गया, जिसमें रक्तदान सोसाइटी ने जीत दर्ज की। आयोजकों के अनुसार यह ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता है, जिसमें 64 ग्रामीण क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी और नियमित मैच मंगलवार से शुरू होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएम रियल एस्टेट के फाउंडर मोंटी मानटा ने किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की और कहा कि खेल ही नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर NSUI शिमला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष नितिन देशटा, उपाध्यक्ष चंदन महाजन, सूरज जोंगा, विक्रांत कायथ सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ रहे चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

Related posts