RHNN
Uncategorized क्राइम ट्रेंडिंग न्यूज़ युवात्मा लोकमंच

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, के डॉ. विकास शर्मा पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

शिमला 26 मई 2025 (rhnn) : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिमला में कार्यरत डॉ. विकास शर्मा पर आज सुबह जानलेवा हमला किया गया। डॉ. विकास शर्मा, राज्य मुख्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एसडीए कॉम्प्लेक्स, कुसुम्पटी, शिमला में विशेष कार्य अधिकारी (ईएमआरटी-108) के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि आज 26/5/2025 को सुबह लगभग 9.30 बजे एक व्यक्ति द्वारा हमला किया गया।
उन्होंने कहा कि जब वे अपने घर से कार्यालय की तरफ आ रहे थे, तो ब्रॉकहर्स्ट (छोटा शिमला) से कार्यालय आते समय नीली शर्ट और लाल पी-कैप पहने लगभग 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोका और उन्हें 108 कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को न रोकने की धमकी दी और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उन्हें घाटी की ओर धकेल दिया। संघर्ष के दौरान उनकी शर्ट फट गई और बटन टूट गए। उनकी पीठ और दाहिने हाथ पर कई चोटें आईं हैं। उनका ऑफिस बैग और मोबाइल नीचे गिर गया। उन्होंने अपने कार्यालय के एक कर्मचारी श्री पप्पू से मदद मांगी। उन्होंने उनका सामान उठाकर कार्यालय तक पहुंचने में उनकी मदद की। चूंकि वह चलने की स्थिति में नहीं थे तो अस्पताल जाने के लिए 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन और स्वतंत्रता खतरे में है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरी शिकायत दर्ज करें और मामले में तत्काल कार्रवाई करें।

ज्ञात रहे कि 108 कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को रोकने के लिए आज ही बैठक का आयोजन किया जाने वाला था। जिसमें कर्मचारियों के लेकर फ़ैसला होने वाला था। जानकारों की माने तो उक्त बैठक को न होने के समर्थन में ये हमला किया गया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि इसी तरह सरकारी कर्मचारियों पर हमले होते रहे तो भविष्य में कर्मचारियों में भय की स्थिति पैदा होगी और कार्य करना मुश्किल हो जाएगा।

Related posts