बैठक के दौरान महिलाओं ने सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अन्य अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन राज्य समन्वयक निर्मल चंदेल ने की, जबकि प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रीमा सहित विभिन्न विकास खंडों से आई एकल महिलाओं ने बैठक में भाग लिया। संगठन की ओर से कहा गया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सकें।