RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तिलोकमंच

शिमला में एकल नारी शक्ति संगठन की राज्य स्तरीय बैठक, महिलाओं को कानून व 112 हेल्पलाइन की दी जानकारी

शिमला, 23 फरवरी 26 (RHNN) : एकल नारी शक्ति संगठन हिमाचल प्रदेश की ओर से सोमवार को शिमला में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों ने भाग लेकर एकल महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों और आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर रीना, एलसी विनिता (कांस्टेबल), मोनिका (सुपरवाइजर) और एएसआई शमीम विशेष रूप से मौजूद रहीं। अधिकारियों ने महिलाओं को 112 हेल्पलाइन नंबर के उपयोग, एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़े मामलों पर खुलकर चर्चा की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। बैठक के दौरान महिलाओं ने सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अन्य अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन राज्य समन्वयक निर्मल चंदेल ने की, जबकि प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रीमा सहित विभिन्न विकास खंडों से आई एकल महिलाओं ने बैठक में भाग लिया। संगठन की ओर से कहा गया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सकें।

Related posts