मोहनलाल टेगटा को ऑडिटर चुना गया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन होने पर सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान भागचंद चौहान ने की। इस दौरान भूपराम वर्मा अतिरिक्त महासचिव, हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा दिलीप जसटा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला शिमला, गंगाराम शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मदन शर्मा अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश सचिवालय पेंशन संघ, राजेश भंडारी जिला सलाहकार और बुधीराम जसटा मुख्य सलाहकार भी मौजूद रहे।भूपराम वर्मा ने पेंशनरों को वित्तीय लाभ न मिलने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा और पेंशनरों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।