RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

ठियोग में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, मोहन दास बने प्रधान

शिमला, 26 फरवरी 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ठियोग खंड के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी गंगाराम शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

चुनाव में मोहन दास को प्रधान, महेंद्र वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रमणि कालिया को महासचिव, इंद्र सिंह को उप प्रधान, दिवाकर को कोषाध्यक्ष और मोहनलाल टेगटा को ऑडिटर चुना गया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन होने पर सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान भागचंद चौहान ने की। इस दौरान भूपराम वर्मा अतिरिक्त महासचिव, हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा दिलीप जसटा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला शिमला, गंगाराम शर्मा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मदन शर्मा अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश सचिवालय पेंशन संघ, राजेश भंडारी जिला सलाहकार और बुधीराम जसटा मुख्य सलाहकार भी मौजूद रहे।भूपराम वर्मा ने पेंशनरों को वित्तीय लाभ न मिलने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा और पेंशनरों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related posts