डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को सत्ता में भागीदारी देने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष ने इसे रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रस्तावित पदयात्रा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक होगी।
इस दौरान डॉ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों को प्रभावित करने के भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, जिस कारण चुनाव आयोग को राज्यपाल को विस्तृत रिपोर्ट भेजनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से पंचायतों और नगर निकायों के लिए आए वित्त आयोग के धन को भी प्रदेश सरकार ने अपने पास मंगवा लिया, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए। बिंदल ने कहा कि जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी और भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।