हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार (अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय) तथा उपाध्यक्ष नील कमल ने भी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ के महासचिव जितेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) विश्व ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान की बात है तथा खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।