RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

गुवाहाटी में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में जीते 38 पदक

शिमला,01 जून 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के तत्वावधान में 29 से 31 मई तक गुवाहाटी (असम) में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 38 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 13 रजत तथा 13 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारतीय ग्रैपलिंग संघ के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार (अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय) तथा उपाध्यक्ष नील कमल ने भी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ के महासचिव जितेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) विश्व ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान की बात है तथा खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

Related posts