प्रतियोगिता को चार ज़ोन में विभाजित कर मुकाबले करवाए गए। कई दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद चारों ज़ोन से विजेता और उपविजेता टीमें सामने आईं। आयोजन समिति ने विजेता टीमों को 44-44 हजार रुपये और उपविजेता टीमों को 22-22 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। कार्निवल के दौरान खिलाड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी प्रतिभागियों को खेल किट उपलब्ध कराई गई, वहीं भोजन की व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से की गई। खिलाड़ियों और दर्शकों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों ने कहा कि 'नशा छोड़ो-खेल खेलो' अभियान के तहत शुरू किया गया यह कार्निवल युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।