क्लब की ओर से बताया गया कि बरसात के मौसम में कई बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेनकोट मिलने से उन्हें बारिश से बचाव होगा और उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित हो सकेगी। क्लब का उद्देश्य है कि मौसम की बाधा के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।
इस अवसर पर रोटेरियन भावना सूद, सीमा शर्मा, माला मेयर, हरप्रीत सेम्बी और पूजा गोयल मौजूद रहीं। क्लब ने विद्यालय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप सामाजिक सेवा गतिविधियां जारी रखने का संकल्प दोहराया।