RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तिलोकमंच

बरसात में बच्चों की पढ़ाई न रुके, रोटरी क्लब ने बांटे 30 रेनकोट

शिमला, 23 जून (rhnn) : शिमला। लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ऑफ शिमला हिल क्वींस ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाखू में रेनकोट वितरण अभियान चलाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य के आग्रह पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 30 विद्यार्थियों को रेनकोट वितरित किए गए।

क्लब की ओर से बताया गया कि बरसात के मौसम में कई बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेनकोट मिलने से उन्हें बारिश से बचाव होगा और उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित हो सकेगी। क्लब का उद्देश्य है कि मौसम की बाधा के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस अवसर पर रोटेरियन भावना सूद, सीमा शर्मा, माला मेयर, हरप्रीत सेम्बी और पूजा गोयल मौजूद रहीं। क्लब ने विद्यालय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप सामाजिक सेवा गतिविधियां जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related posts