RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

रोटरी क्लब की पहल: जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली यूनिफॉर्म व जूते

शिमला, 24 जून (rhnn) : रोटरी क्लब ऑफ शिमला हिल क्वींस के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला (जीपीएस) पट्टी विकासनगर के 23 विद्यार्थियों को पूर्ण स्कूल यूनिफॉर्म और जूतों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। विद्यालयी यूनिफॉर्म का पूरा सेट, जिसमें पैंट, शर्ट, स्वेटर और मोजे शामिल थे, लॉज किन्नर कैलाश-320 द्वारा प्रायोजित किया गया। वहीं स्कूल जूतों का प्रायोजन डॉ. अरविंद सूद के मित्र हरीश चंद्र जोशी ने किया।

रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने दोनों प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बच्चों को सम्मानपूर्वक विद्यालय आने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। क्लब के अनुसार अच्छी गुणवत्ता के जूते और उचित वस्त्र बच्चों को मौसम की मार से बचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर हरीश चंद्र जोशी, डॉ. अरविंद सूद, पंकज मल्होत्रा, सौरभ गोयल, सीमा शर्मा और पूजा गोयल उपस्थित रहे।

Related posts