शिमला, 08 अप्रैल 26 (RHNN) : शिमला:जिला शिमला की सुन्नी तहसील के धरोगड़ा पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हिमाचल प्रदेश पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव भूमराम वर्मा के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक आशिष कोहली से मिला। इस दौरान धरोगड़ा-बाग की पूर्व बीडीसी सदस्य दीप्ति कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरोगड़ा में लंबे समय से शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग के कुल 11 पद खाली पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपकर जल्द पद भरने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में एसएमसी प्रधान खेमराज भंडारी, उपप्रधान अशोक कश्यप, तेजराम, अशोक कुमार, सुरेश भंडारी, दलिप वर्मा और महेश्वर वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।शिक्षा निदेशक आशिष कोहली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द उचित कदम उठाए

