उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में भी शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने पर खुशी जताई और इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया। बच्चों के साथ हुई इस मुलाकात में शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश भी सामने आया।