RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने विधानसभा परिसर में की मुलाकात, शिक्षकों की उपलब्धता पर जताया संतोष

शिमला, 27 अगस्त (rhnn) : चौपाल के पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपने स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता के लिए सरकार का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत करते हुए शिक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकता भी स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई शिक्षकों की कमी के कारण बाधित न हो। स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध करवाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में भी शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने पर खुशी जताई और इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया। बच्चों के साथ हुई इस मुलाकात में शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश भी सामने आया।

Related posts