RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तिसंपादकीय

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देने वाला : कमलेश शर्मा

शिमला, 02 फरवरी 26 (RHNN) : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय सचिव कमलेश शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक सुदृढ़ता पर केंद्रित है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। कमलेश शर्मा ने कहा कि बजट का विज़न रफ्तार, क्षमता और सबका साथ के मूल मंत्र पर आधारित है। बजट में रिकॉर्ड 12.2 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का प्रावधान किया गया है, जिससे सड़क, रेल और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्वास्थ्य क्षेत्र को राहत, छोटे शहरों के विकास और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए देश को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। कुल मिलाकर केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट है।

Related posts