RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तियुवात्मा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “महिलाओं के लिए दौड़” का किया गया आयोजन

शिमला, 08 मार्च 26 (RHNN) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के एथलेटिक्स स्टेडियम में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत, शिमला द्वारा फिट इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग के सहयोग से दिनांक 08 मार्च 2026 को “महिलाओं के लिए दौड़” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह आयोजन ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो खेलो इंडिया महिला लीग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोरियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों — अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग — में आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीतांजली ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक एवं स्टाफ ऑफिसर, साउदर्न रेंज उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महिलाओं और युवतियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मैथ्यू जॉन, प्रधानाध्यापक, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला, श्री परवीन धर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला तथा श्री गुरप्रीत सिंह, खेल निदेशक, बिशप कॉटन स्कूल, शिमला उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग वर्मा, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (मुख्यालय), युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —
कार्यक्रम के अंत में श्री विपिन कुमार, उप निदेशक, मेरा युवा भारत, शिमला ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts