RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद सदस्य सुरेश वर्मा का जताया आभार

शिमला, 28 मार्च 26 (RHNN) : शिमला। विश्वविद्यालय के निर्वाचित चतुर्थ श्रेणी एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य सुरेश वर्मा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्मचारियों ने उनसे 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर भी विस्तार से चर्चा की और समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित मंचों तक पहुंचाने में उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष किशोरी लाल, महासचिव मंजू वाला, प्रेस सचिव आनंदपाल, संयुक्त सचिव प्रेमचंद, संगठन सचिव कारण, वित्त सचिव समीर वैद्य, जगत राम शर्मा और कुलदीप ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संघ के निर्वाचित अध्यक्ष चेतराम बंसल अपने बड़े भाई के आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Related posts