RHNN
Uncategorizedक्राइमट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

रामपुर में 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

शिमला, 23 अप्रैल 26 (RHNN): शिमला। जिला शिमला के रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अभियोग संख्या 41/26, दिनांक 21.04.2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले में की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को थाना रामपुर की टीम ने गुरजीत सिंह (24), निवासी महादेव कॉलोनी, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) को 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल की, जिसमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और वित्तीय लेन-देन के आधार पर एक अन्य आरोपी सुखपाल सिंह (26), निवासी तहसील मूनक, जिला संगरूर (पंजाब) की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सुखपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 25 अप्रैल 2026 तक के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Related posts