RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

कुफरी में मना ममता का उत्सव, बच्चों ने गिफ्ट देकर माताओं को कराया स्पेशल फील

शिमला, 08 मई 26 (RHNN) :राजधानी शिमला के कुफरी स्थित हिप हिप हुरले में शेमरॉक रोजेज प्ले स्कूल कच्चीघाटी द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में रंगारंग और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास आयोजन में बच्चों और उनकी माताओं ने मिलकर प्यार, अपनत्व और खुशियों से भरे यादगार पल साझा किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार भेंट कर उन्हें विशेष महसूस करवाया, वहीं मासूम प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। मां का प्यार निस्वार्थ, त्याग और समर्पण से भरा होता है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों की खुशियों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि मदर्स डे बच्चों को अपनी माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरों पर दिखी मुस्कान और बच्चों के उत्साह ने माहौल को भावुक और आनंदमयी बना दिया। प्रधानाचार्य ने मदर्स डे के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत प्राचीन सभ्यताओं से मानी जाती है, जबकि आधुनिक मदर्स डे की नींव अन्ना जार्विस ने 1908 में रखी थी। कार्यक्रम ने मां के महत्व और रिश्तों की मिठास को खूबसूरती से उजागर किया।

Related posts