शिमला, 16 मई 26 (RHNN) : अटल सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय चमियाना में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 71 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए हिस्सा लिया। विशेष बात यह रही कि अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. बृज शर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने भी स्वयं रक्तदान कर कर्मचारियों को प्रेरित किया। रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की ओर से किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप मल्होत्रा के नेतृत्व में डॉ. सैवी धौरटा, डॉ. ऐश्वर्या तथा परिचारिका नीलम, शीतल और बबीता ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा विभाग के कर्मचारी सुनील, रोहित, अर्चना, पलक, कृतिका, भरत, हर्ष और रेणु ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दिया। अस्पताल प्रशासन ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी देता है।
previous post

