RHNN
Uncategorizedक्राइमट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

चार गैर-जमानती वारंटों में वांछित आरोपी को कुमारसैन पुलिस ने दबोचा

शिमला, 20 जून (rhnn) : जिला पुलिस शिमला की कुमारसैन थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय जेएमएफसी करसोग द्वारा जारी चार गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए आरोपी निहाल पुत्र भगत राम, निवासी गांव कण्डा, तहसील कुमारसैन को 18 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 की धारा 20(1) के तहत पत्नी को भरण-पोषण राशि का भुगतान न करने का मामला वर्ष 2022 से न्यायालय में लंबित है।

न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना करने पर उसके विरुद्ध चार गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। आरोपी पर वर्तमान में दो लाख रुपये से अधिक की भरण-पोषण राशि बकाया है। न्यायालय ने बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए आरोपी की संपत्ति को संबंधित राजस्व अधिकारियों के माध्यम से संलग्न (अटैच) करने के आदेश भी दिए हैं। जिला पुलिस शिमला ने कहा कि न्यायालयी आदेशों की प्रभावी तामील और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts