RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

बाघी-खदराला से लोअर पौरीधार थाच संपर्क मार्ग को मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

कोटखाई/ शिमला, 16 जुलाई(rhnn) : ऊबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघी में बाघी-खदराला से लोअर पौरीधार थाच संपर्क मार्ग की प्रशासनिक पासिंग होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और बागवानी, कृषि तथा ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उनका कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ग्राम पंचायत बाघी के प्रधान हरि प्रकाश शोबटा ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से पंचायत क्षेत्र में 10 सड़कों की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने इसे क्षेत्र के संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी हो रही हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रेखा चौहान, नायब तहसीलदार प्रेम पनैईक, पंचायत समिति सदस्य शिशुपाल शर्मा, उपप्रधान नरेंद्र रोहटा, लोक निर्माण विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी विनोद श्याम, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, एचआरटीसी कर्मचारी, पूर्व जनप्रतिनिधि, लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts