RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

कृष्णा नगर निवासी युवक एचआरटीसी बस से 10.34 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार

शिमला, 29 जुलाई (rhnn) : शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल ने एचआरटीसी बस से 10.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर कृष्णा नगर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम को 26 जुलाई को नाकाबंदी के दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा नगर निवासी सौरव घारु चंडीगढ़ से शिमला आ रही एचआरटीसी बस में चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुलिस पोस्ट शोघी के समीप बस को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी की सीट के नीचे से 10.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियोग संख्या 154/2026, दिनांक 27 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Related posts