RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

ऑकलैंड हाउस के स्केटर्स ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते 10 पदक

शिमला, 11 अगस्त (rhnn) : ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ के छात्रों ने ढेलपुर, मोहाली में आयोजित रफ़्तार मोटिवेशनल ऑल इंडिया ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से 542 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के 14 सदस्यीय दल ने 200 और 400 मीटर इनलाइन स्पर्धाओं में पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।

सार्थक अग्रवाल ने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण जीतकर डबल गोल्ड हासिल किया। हेरंब रांटा ने एक स्वर्ण और एक रजत, सात्विक सकलानी व रिधवान गक्टू ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। अयान रियक्टा और अहयान झालटा ने एक-एक रजत व कांस्य पदक अपने नाम किया। अव्युक्त ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य रूबेन तन्मय जॉन और कोच पंकज प्रभाकर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और कोचिंग को दिया।

Related posts