RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

ज्ञान की कसौटी पर आरकेएमवी की छात्राओं ने मारी बाजी

शिमला, 12 अगस्त (rhnn) : राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला (आरकेएमवी) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भाषण, प्रश्नोत्तरी और बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिताओं में शिमला के छह महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आरकेएमवी में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने और पुस्तकालय के महत्व से जोड़ना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों की मित्र, मार्गदर्शक और गुरु होती हैं। आधुनिक तकनीक के दौर में भी पुस्तकों और पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने और पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ठियोग की सारा प्रथम, आरकेएमवी की स्वाति द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय संजौली की रिया वर्मा तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में संजौली की चेष्टा प्रथम, सेंट बीड्स की सृजन द्वितीय और आरकेएमवी की सानरी तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्या ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. आईडी शर्मा, डॉ. भगवती चरण, डॉ. अंजना भारद्वाज और डॉ. हिमानी सक्सेना शामिल रहे।

Related posts