RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

तिरंगे के रंगों में दिखी बच्चों की कल्पना, कुसुम्पटी में चित्रकला प्रतियोगिता

शिमला, 12 अगस्त (rhnn) : स्वतंत्रता दिवस से पहले कुसुम्पटी स्थित दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों की कल्पनाओं में देशभक्ति के रंग नजर आए। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी चित्रकारी के जरिए तिरंगे व राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न चित्रों के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में संदिक्षा अध्यक्षा दीक्षा सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ ऐसी गतिविधियां उनमें देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। राष्ट्रीय ध्वज और प्रतीकों के महत्व की जानकारी बच्चों तक पहुंचाना भी जरूरी है, ताकि वे देश की पहचान और गौरव से जुड़ाव महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान का भाव देने का माध्यम भी हैं। इस अवसर पर संदिक्षा परिवार की अनीता, सपना और सामान्य आरक्षी (महिला) पेमा चोटन भी उपस्थित रहीं।

Related posts