शिमला-21 जुलाई (rhnn) : हिमाचल प्रदेश की सेब मंडियों में आज से सेब बिकना शुरू हो जाएगा। एक दिन की हड़ताल के बाद आढ़ती आज से सेब की खरीदारी करेंगे। बीते शाम सेब आढ़तियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के समक्ष अपनी बात रखी जिसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल वापिस ली है। वीरवार को आढ़तियों की हड़ताल के कारण शिमला व सोलन जिले की मंडियों में सेब नहीं बिका। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आढ़तियों को बैठक के लिए बुलाया। इस दौरान सहमति बनी कि जो बागवान चाहेंगे उसी आधार पर मंडी में आढ़ती सेब बेचेंगे। इसके तहत यदि बागवान वेट के हिसाब से सेब बेचना चाहें तो आढ़तियों को इसी आधार पर सेब बेचना होगा तथा यदि बागवान पहले की तरह गड के हिसाब से सेब बेचना चाहेंगे तो आढ़ती उसी आधार पर सेब को बेचेंगे।
previous post