शिमला-10 अगस्त (rhnn) : प्रदेश में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। मानसून की बारिश से जगह जगह बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में सिरमौर ने मलागी दादियात,औली, तहसील पांवटा साहिब में देर रात बदल फटने के समाचार है। इस घटना में कुलदीप कुमार व उनके 5 सदस्य लापता हैं। इस घटना में कुछ अन्य लोगों के भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 5 लोग कुलदीप और उनके परिवार के ग्राम सिरमौरी ताल के लोग मलबे में दबे हुए हैं। जिसमें कुलदीप सिंह उम्र 62 वर्ष पुत्र स्व. संत राम निवासी ग्राम सिरमौरी तह. पांवटा साहिब, जीतो देवी पत्नी स्व. कुलदीप सिंह उम्र 55 साल, रजनी देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार उम्र 31 साल, नितेश पुत्र स्व. विनोद कुमार उम्र 10 वर्ष दीपिका पुत्री विनोद कुमार उम्र 8 वर्ष मलबे में दबे होने का समाचार है। बादल फटने के बाद लगभग 70 परिवार के रात को ही अपना घर बार छोड़ नेशनल हाइवे पर आ गए हैं। पूरे गांव में जंगल से आए सैलाब से पानी भर गया है।
जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है एसडीएम पांवटा साहिब, तहसीलदार पांवटा साहिब, नायब तहसीलदार पांवटा साहिब, वीआरओ अजुआली, पुलिस विभाग। और एचपीपीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी इस स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद हैं।