शिमला-03 अप्रैल (rhnn) : राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के आम चुनाव-2024 और हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उप-चुनावों के चलते 01 जून, 2024 (शनिवार) को हिमाचल प्रदेश में “राजपत्रित अवकाश” घोषित किया है, ताकि हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/शैक्षिक संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक सवैतनिक अवकाश भी होगा ।
20 मई, 2024 (सोमवार), को Special Paid Holiday जो लोकसभा के लिए लद्दाख आम चुनाव-2024 के कारण हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में काम करने वाले लद्दाख राज्य के पंजीकृत मतदाताओं के लिए है। 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को Special Paid Holiday , जो जम्मू -कश्मीर , उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पंजीकृत मतदाताओं के लिए है। 25 मई, 2024 (शनिवार) को Special Paid Holiday , जो हरियाणा लोकसभा आम चुनाव-2024 के कारण हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और सोलन जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में काम करने वाले हरियाणा राज्य के पंजीकृत मतदाताओं के लिए है।
Special Casual Leave उन कर्मचारियों को दिया जा सकता है जो राज्य में विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे हैं, लेकिन संबंधित Presiding Officer से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर उन्हें प्रदेश के अन्य निर्वाचन क्षेत्रों/स्थानों में मतदान करने का अधिकार है। कर्मचारियों को Paid Holiday केवल संबंधित Presiding Officer के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही दी जा सकती हैं कि कर्मचारी ने वास्तव में अपना वोट डाला है।