RHNN
Uncategorized एक्सपर्ट्स एडवाइज ट्रेंडिंग न्यूज़ युवात्मा लोकमंच

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश “बेस्ट परफॉर्मिंग राज्य”

शिमला 25 मार्च 2025 (rhnn) : 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 5 से 10 जिलों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश को “बेस्ट परफॉर्मिंग राज्य” का सम्मान माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा प्राप्त हुआ। इस विशेष अभियान का शुभारंभ 7 दिसंबर 2024 को होटल हॉलिडे होम, शिमला से माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया था। अभियान का उद्देश्य टीबी के मामलों की समय पर पहचान, मरीजों को प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना, समुदायों को टीबी मुक्त बनाना और लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना था।

हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में यह अभियान प्रभावी रूप से चलाया गया। विशेष रूप से कमजोर और वंचित समूहों की जांच एवं इलाज पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के नेतृत्व में, राज्य क्षय उन्मूलन कार्यक्रम ने इस अभियान को प्रभावी तरीके से लागू किया गया । जिसमें 10,00,272 उच्च जोखिम आबादी की टीबी स्क्रीनिंग, 3,456 निक्षय शिविर (टीबी स्क्रीनिंग हेल्थ कैंप), 2,55,102 लोगों के छाती के एक्स-रे, 79,003 लोगों की NAAT तकनीक के माध्यम से टीबी जांच की गई। अभियान के दौरान 4,176 नए टीबी मरीज खोजे गए, 363 नए निक्षय मित्र जोड़े गए, जिन्होंने टीबी मरीजों के लिए पोषण और अन्य सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई , 12,506 फूड बास्केट टीबी मरीजों को प्रदान की गईं। पूरे प्रदेश में 84 निक्षय वाहन तैनात किए गए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकीं।

एल.आर. शर्मा स्टेट आईसी अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश ने कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और पूरे स्वास्थ्य तंत्र के संगठित प्रयासों का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के मार्गदर्शन, माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमाचल प्रदेश के कुशल नेतृत्व व, सम्माननीय वरिष्ठ अधिकारीगण— स्वास्थ्य सचिव माननीय एम. सुधा देवी, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रियंका वर्मा, उप-मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. गोपाल बेरी, डॉ. रविन्द्र कुमार, समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, समस्त जिला क्षय रोग अधिकारी, हिमाचल प्रदेश तथा टीबी उन्मूलन में समर्पित सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के फ्रंट लाईन कार्यकर्ताओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किए गए व्यापक प्रयासों के कारण, हिमाचल प्रदेश में टीबी के मामलों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया गया। यह अभियान टीबी मुक्त हिमाचल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। सरकार, स्वास्थ्य विभाग और समुदायों के सहयोग से, हिमाचल प्रदेश टीबी उन्मूलन के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Related posts