RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

कुफरी में बाइक अभियान दल का भव्य स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिमला 06 सितम्बर 2025 (RHNN) : शिमला, 06 सितंबर। पहाड़ों की रानी कुफरी में शनिवार को रोमांच और पर्यावरण संरक्षण का संगम देखने को मिला। गार्डियंस ऑफ द नॉर्दर्न फ्रंटियर्स, सूर्य क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान-2025 का 133 इको टास्क फोर्स ने भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर कुफरी हेरिटेज तालाब पर पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। 5 सिख रेजिमेंट के मेजर लोकपाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य साहस और पर्यावरण संरक्षण दोनों संदेश देना है। पौधारोपण में स्थानीय लोग, बाइक दल और इको टास्क फोर्स के जवान शामिल हुए और हिमाचल की हरी धरोहर बचाने का संकल्प लिया।

Related posts