RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़युवात्मालोकमंच

भाजपा ने युवा शक्ति पर जताया भरोसा, कार्तिक ठाकुर बने BJYM कंडाघाट मंडल अध्यक्ष

सोलन/शिमला, 24 अक्टूबर (RHNN) : भारतीय जनता पार्टी ने कंडाघाट मंडल में युवा नेतृत्व को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने कार्तिक ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) कंडाघाट मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कार्तिक ठाकुर को यह जिम्मेदारी उनकी संगठनात्मक क्षमता और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए सौंपी गई है। वह लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और संगठन के विभिन्न स्तरों पर अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं।

कंडाघाट क्षेत्र में कार्तिक ठाकुर की पहचान एक ऊर्जावान, मिलनसार और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवा नेता के रूप में है। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल के लिए उन्हें जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से न केवल युवा कार्यकर्ताओं में, बल्कि वरिष्ठ नेताओं में भी उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कार्तिक ठाकुर के नेतृत्व में कंडाघाट मंडल में युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय एवं संगठित रूप से कार्य करेगा।

Related posts