RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

एसजेवीएन ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में 10 लाख रुपये का अंशदान किया

शिमला, 07 जनवरी 26 (RHNN) : सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। एसजेवीएन ने यह धनराशि निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा, परियोजना प्रमुख, रामपुर जल विद्युत स्टेशन विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, लुहरी जल विद्युत परियोजना (स्टेज-1) विवेक शर्मा तथा पीसीसीएफ संजय सूद भी उपस्थित थे।

Related posts