शिमला, 19 मार्च 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ कुल्लू में तैनात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के चार पुलिसकर्मियों को नशा तस्करी के एक बड़े रैकेट में संलिप्त पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि इन पुलिसकर्मियों ने 8 मार्च को कुल्लू के भुंतर में नशा तस्कर नेविल हैरिसन से भारी मात्रा में LS.D और MDM.A की खेप पकड़ी थी, लेकिन कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने इसे अपने पास रख लिया और तस्करी में सहयोग किया।
तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी मिलीभगत साबित होने के बाद, CID ने इन चारों आरोपियों राजेश कुमार, समीर, नितेश, अशोक को गिरफ्तार कर लिया है और अब इन्हें माननीय न्यायालय मे पेश जाएगा। यह घटना पुलिस विभाग के भीतर ही नशे के खिलाफ चल रही मुस्तैदी पर गंभीर सवाल उठाती है, खासकर जब सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले ही अपराधियों के संरक्षणकर्ता बन गए हों।

