RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

हरौली उत्सव पर सियासत: “सरकारी मंच को कांग्रेस ने बनाया राजनीतिक इवेंट”—राकेश जमवाल

शिमला, 11 अप्रैल 26 (RHNN): राज्य स्तरीय हरौली उत्सव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी आयोजन को पार्टी के राजनीतिक मंच में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव प्रशासनिक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम होता है, जिसमें एसडीएम समिति के चेयरमैन होते हैं और पूरा आयोजन डीसी की देखरेख में संपन्न होता है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं की सक्रिय भागीदारी प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है। जमवाल ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के समापन के लिए कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को आमंत्रित करना सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह “व्यवस्था परिवर्तन” नहीं, बल्कि “व्यवस्था पतन” का संकेत है। उन्होंने महाधिवक्ता अनूप रत्न की भागीदारी पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को ऐसे आयोजनों से दूर रहना चाहिए। जमवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी और जनता के सामने सच्चाई रखेगी।

Related posts