RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

नशे के खिलाफ खेल का संदेश: छौहारा प्रीमियर लीग का समापन, हरिपुरधार बनी चैंपियन

शिमला, 27 अप्रैल 26 (RHNN): शिमला युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित छौहारा प्रीमियर लीग का समापन रविवार को हुआ। छौहारा स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से “नशा छोड़ो, खेल खेलो” थीम पर आयोजित इस टूर्नामेंट में खेल के साथ सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया गया। फाइनल मुकाबले में हरिपुरधार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि गुमनाम-11 उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान बंटी कायथ ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष निबोश गोजेयान ने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही इस समस्या से निपटा जा सकता है। सचिव रजनीश शर्मा ने भी भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

Related posts