RHNN
ट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तियुवात्मालोकमंच

नर्सिंग संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

शिमला, 12 मई 26 (RHNN) : शिमला। भारतीय नर्सिंग संस्थान घणाहट्टी में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल, शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान की प्राचार्या प्रो. डॉ. संतोष मांटा ने अपने संबोधन में डॉ. शर्मा का स्वागत किया और इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम — हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: देखभाल की आर्थिक शक्ति पर प्रकाश डाला। डॉ. मांटा ने कहा कि आईजीएमसी से डीडीयू और चम्याना तक, हमारे छात्र रोज देखते हैं कि कोई भी अस्पताल नर्सों के बिना नहीं चल सकता। नर्सिंग केवल नौकरी नहीं, स्वास्थ्य सेवा की धड़कन है । उन्होंने छात्राओं से कुशल, दयालु और अपने पेशे पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप ही वो दीपक हैं जो फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने जलाया था। इस दीपक को जलाए रखिए।

डॉ. मांटा ने डॉ. लोकेंद्र शर्मा का परिचय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित ऑर्थोपेडिक एवं स्पाइन विशेषज्ञ तथा आईजीएमसी शिमला के गौरवशाली पूर्व छात्र के रूप में कराया। उन्होंने डॉक्टर-नर्स साझेदारी पर जोर देते हुए कह बिना नर्स के कोई सर्जरी सफल नहीं होती। नर्सें ही स्वास्थ्य सेवा की असली रीढ़ हैं। इस अवसर पर डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने रोगी देखभाल और अस्पताल प्रशासन में नर्सों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग संस्थानों और डीडीयू जैसे अस्पतालों के बीच और मजबूत सहयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक हिमांशु डोगरा वी करिकुलम डायरेक्टर रुचि डोगरा कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल चंचल शर्मा , एसएनए एडवाइजर प्रीति शर्मा सहित संकाय सदस्य, स्टाफ और 300 से अधिक नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन समारोह और छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Related posts