शिमला,03 जून 26 (RHNN) : #19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता गुवाहाटी असम से लौटने पर पदक विजेता खिलाड़ियों व कोच जितेन्द्र चौहान एशियाई पदक विजेता व महिला कोच पुष्पा राजपूत का स्वागत करते हुए गांववासी । आज सुबह जब हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग खिलाड़ी जब गुवाहाटी असम से पदक जीत कर घर पहुंचे तो रड़ू साहिब गुरुद्वारे के महंत श्री गुरुदेव जी ने गांव वासियों के साथ ढोल नगाड़े से खिलाड़ियों का स्वागत किया । खिलाड़ियों के स्वागत में ग्राम पंचायत छातर के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती अंजना देवी ,बी डी सी श्रीमती ऊषा देवी,उप प्रधान श्री धर्म पाल ,वार्ड सदस्य श्री कश्मीर सिंह ।

