RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

CCTV फुटेज से खुलासा: मारपीट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

सोलन/शिमला,04 जून 26 (RHNN) : सोलन में हाल ही में सामने आए मारपीट एवं हिंसक झगड़े के मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने कार्रवाई करते हुए मृत्युंजय वशिष्ठ (21), रुद्र ठाकुर (18) और शिवसागर (22) को 1 जून 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से मामले के विभिन्न पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। उधर पुलिस अधीक्षक सोलन टीएसडी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच अभी जारी है और आगामी जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पहले की गई गिरफ्तारियों के बाद अब कुल आरोपियों की संख्या बढ़ने से पुलिस को घटना की पूरी साजिश और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।

Related posts