RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

नॉर्वे की राजदूत से सीएम सुक्खू की मुलाकात

शिमला,09 जून 26 (RHNN) : शिमला में भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर के साथ मुख्यमंत्री Sठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट प्रबंधन, परिपत्र अर्थव्यवस्था, सतत पर्यटन, जलवायु-अनुकूल शहरी विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश में C&D मलबे के पुनर्चक्रण और प्रबंधन में नॉर्वे की उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता का लाभ लेने पर सहमति बनी। साथ ही पर्यटन, हरित ऊर्जा और भू-तापीय ऊर्जा क्षेत्रों में नॉर्वे की कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव के के पंत सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts