RHNN
Uncategorizedक्राइमट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

रोहड़ू ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, तीन नेपाली मूल के आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 23 जून (rhnn) : शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र में 16 जून 2026 को हुई 77 वर्षीय महिला गीता देवी की हत्या के ब्लाइंड केस का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज अभियोग संख्या 61/2026 के तहत की गई जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला चोरी की नीयत से की गई हत्या का प्रतीत हुआ। घटनास्थल से कोई प्रत्यक्षदर्शी या सीसीटीवी साक्ष्य उपलब्ध नहीं थे, जिससे मामला अत्यंत चुनौतीपूर्ण बन गया था। इसके बावजूद वैज्ञानिक जांच, फॉरेंसिक साक्ष्य, मोबाइल टावर डंप डेटा और सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने सुराग जुटाए।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों लाल बहादुर, नवीन और संतोष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की लोकेशन घटना स्थल के आसपास पाई गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है तथा उनकी निशानदेही पर एक डंडा भी बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related posts