RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

डीडीयू अस्पताल में रोटरी क्लब ने नवजातों की माताओं को बांटी ‘नन्ही मुस्कान’ केयर किट

शिमला, 18 जुलाई (rhnn) : रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से मातृ एवं शिशु देखभाल माह के तहत शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड में ‘प्रोजेक्ट नन्ही मुस्कान’ आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने नवजात शिशुओं और उनकी माताओं का स्वागत करते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री से युक्त केयर किट वितरित की।

प्रत्येक मां को दी गई किट में गर्म ऊनी बेबी सेट, मिल्क दलिया, रस्क, बिस्किट, घी और सेब शामिल थे। बेबी सेट रोटेरियन सुभद्रा सूद और कविता सूद ने तैयार किए। रस्क और बिस्किट की व्यवस्था रोटेरियन रवीण सिंह ने की, जबकि दूध और सेब का सहयोग रोटेरियन शिवानी ठाकुर डोगर ने दिया। इसके अलावा शिवानी सूद ने 1340 रुपये और सुनीता ठाकुर ने 1000 रुपये का योगदान दिया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत सेम्बी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नई माताओं को सहयोग देना और उनके जीवन के इस विशेष अवसर पर परिवार के चेहरों पर मुस्कान लाना है। उन्होंने सभी सहयोगियों और कार्यक्रम में शामिल सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में विपिन गुप्ता, डॉ. अनीता सूद, शिवानी ठाकुर डोगर, रिम्मी आहूजा, अंजू शर्मा, सुनीता ठाकुर, आस्था महाजन सूद, शिवानी कंवर और हरप्रीत सेम्बी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts