शिमला, 28 जुलाई (rhnn) : विश्व संरक्षण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने मंगलवार को लोअर समरहिल के सांगटी रोड पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य 2023 में शिव बावड़ी, समरहिल के ऊपर बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के पर्यावरण को पुनर्जीवित करना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अभियान में वार्ड नंबर-5 समरहिल के पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर के सहयोग तथा हिमाचल प्रदेश वन विभाग के समन्वय से 100 से अधिक पौधे लगाए गए। अभियान में क्लब के 19 सदस्यों के अलावा इंटर्न प्रज्ञा चंदेल, जसराज सिंह और गुरनूर कौर ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब की ओर से रोटेरियन सुनीता ठाकुर के विशेष सहयोग की सराहना की गई। रोटरी क्लब ने पार्षद, वन विभाग, सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगाया गया प्रत्येक पौधा पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और प्राकृतिक संतुलन बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

