RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

सिंगापुर से कैम्ब्रिज तक, हिमाचल की स्कूली शिक्षा को मिली नई दिशा

शिमला, 17 अगस्त (rhnn) : हिमाचल की सरकारी स्कूली शिक्षा में बीते तीन वर्षों में हुए सुधारों और नई पहलों को लेकर पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने समग्र शिक्षा के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश शर्मा के प्रयासों की सराहना की। सोमवार को समग्र शिक्षा निदेशालय में प्रधानाचार्यों और स्टेट कोऑर्डिनेटरों ने राजेश शर्मा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्यों ने कहा कि शिक्षकों के व्यावसायिक विकास से लेकर विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एक्सपोजर देने तक कई नई पहल शुरू हुई हैं। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सिंगापुर एक्सपोजर टूर पर भेजने के साथ Principals Academy, Singapore से साझेदारी की गई। University of Cambridge के सहयोग से प्रदेश के 33,301 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं UNESCO के साथ HP FUTURES कार्यक्रम के तहत 21वीं सदी के कौशल, कंपीटेंसी बेस्ड एजुकेशन, वेल्यू एजुकेशन और ग्रीनिंग एजुकेशन पर काम किया जा रहा है।

प्रदेश में 199 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। इनमें स्मार्ट कक्षाओं, विज्ञान एवं ICT लैब और अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेधावी सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को सिंगापुर और कंबोडिया की शैक्षणिक यात्राओं पर भेजने को भी महत्वपूर्ण पहल बताया गया। प्रधानाचार्यों के अनुसार PARAKH सर्वे में हिमाचल 21वें स्थान से टॉप-5 राज्यों में पहुंचा है, जबकि PGI में 21वें से छठे स्थान पर पहुंचना शिक्षा सुधारों की बड़ी उपलब्धि है। राजेश शर्मा ने इन उपलब्धियों का श्रेय सरकार, शिक्षा विभाग, अधिकारियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों को दिया।

Related posts